बागेश्वर, अगस्त 21 -- गरुड़। गोलू मार्केट में जाम के झाम से स्कूली बच्चे परेशान हैं। स्कूली बच्चे, शिक्षक व यात्री जाम में फंस रहे हैं। यातायात पुलिस भी जाम से निजात दिलाने में नाकाम हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। आए दिन गरुड़ में जाम लगने से लोग खासे परेशान हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश बिष्ट ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अखिल जोशी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुंदन भंडारी, संरक्षक महेश बोरा, जागरूक नागरिक सुरेश जोशी, महेंद्र नेगी, दीप तिवारी आदि ने एसपी से आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...