बलिया, अप्रैल 19 -- बिल्थरारोड। नगर के मुख्य सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण का सिलसिला जारी रहने से जाम की समस्या गहराने लगी है। जाम से सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है। हालात से वाकिफ होने के बावजूद प्रशासन अतिक्रमण हटाने की दिशा में संजीदा नहीं है। नगर में अतिक्रमण का बोलबाला है। रेल सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे चौराहा, त्रिमुहानी, बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण है। मुख्य सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर ठेले-खोमचे वाले एक ही स्थान पर पूरे दिन कब्जा जमाए रहते हैं। जबकि उन्हें घूम-घूम कर ठेले के सामानों का विक्रय करना है। कुछ गुमटी दुकानदार अपने दुकान के सामान को पटरी तक फैला देते हैं। दोपहिया और चार पहिया वाहन अनाधिकृत रूप से खड़े रहते हैं। इस दौरान दो विपरीत दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को पास देते समय सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.