कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। मंगलवार को शहर के अधिकतर मार्गों पर भारी जाम लगा रहा। दोपहर सवा एक बजे हैलट अस्पताल के सामने वाहन फंसे रहे। वाहनों की लाइन हैलट अस्पताल इमरजेंसी गेट से गोलचौराहे के आधे पुल तक लगी रही। जाम में फंसे अधिकतर वाहनों को पुल का सफर तय करने में करीब 20 से 22 मिनट लग गए। दिन में डेढ़ बजे जब कल्याणपुर क्रॉसिंग का गेट मालगाड़ी गुजरने पर खुला तो पनकी मार्ग पर आड़े तिरछे चल रहे वाहन जीटी रोड से पहले फंस गए। इसका असर एक ओर बगिया क्रॉसिंग तक पड़ा, वाहनों की लाइन लगी। दूसरी ओर जीटी रोड पर इंदिरानगर कट को बने यू टर्न से वाहनों के मुड़ न पाने से जाम लगा। दलहन क्रॉसिंग के सामने भी गेट बंद होने पर जाम लगा। इसी तरह दोपहर सवा एक बजे जरीबचौकी क्रॉसिंग के दोनों और जाम लगा। इसका असर पी रोड मुहाने पर दिखा। बाकी कमी मंदिर से लेकर पी रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.