बलिया, मार्च 18 -- बलिया। रंगोत्सव त्योहार होली के बाद सोमवार को दफ्तर व अस्पताल खुले तो शहर में इस कदर जाम लगा कि लोग घंटों धूप में कराहते दिखे। अधिकारी कर्मचारी भी जाम में फंसकर असहज थे। एक ओर ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य चलने के कारण वाहनों की लम्बी कतार लगी थी। वहीं चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने पर क्रासिंग के उत्तर तरफ कुंवर सिंह चौराहा तथा दक्षिण तरफ माल्देपुर तक वाहनों की कतार लगी थी। इसी तरह मालगोदाम रोड सहित चौक आदि में भी जाम का झाम इस कदर था पुलिस घंटों मशक्कत करने के बाद भी जाम हटाने में लाचार दिख रही थी। जरूरी काम और मरीजों को लेकर घंटों एम्बुलेंस खड़ी रही। रसड़ा हिसं के अनुसार स्थानीय बाजार में एक बार फिर सड़कों और पटरियों पर जगह-जगह ठेला लगाकर दुकानें लगाने की वजह से जाम की समस्या खड़ी हो गई है। इससे लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.