नई दिल्ली, फरवरी 16 -- -एआई समिट और टी-20 क्रिकेट मैच के चलते नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली समेत कई इलाकों में यातायात रहा प्रभावित -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को 15 से अधिक स्थानाें पर जाम से परेशान लोगों ने कॉल किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एआई समिट के चलते कई मार्गों पर प्रतिबंध होने के कारण नई दिल्ली समेत अन्य इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी व स्कूली बच्चे जाम में फंसे नजर आए। इसका असर देर शाम तक देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 क्रिकेट मैच के चलते भी यातायात प्रभावित हुआ, लेागों ने सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए थे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में जाम से जुड़ी 15 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। ...