रायबरेली, फरवरी 6 -- रायबरेली। शुक्रवार को मधुबन क्रॉसिंग पर रोड ट्रैफिक बहुत अधिक होने से फाटक बंद नहीं हो सके, जिससे त्रिवेणी एक्सप्रेस को रायबरेली स्टेशन पर 20 मिनट रोकना पड़ा। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती न होने से गेटमैन को फाटक बंद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों और गेटमैन के बीच कहासुनी भी हुुई। मधुबन क्रॉसिंग से पहले प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और फिर रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर पास कराई गई। देर तक फाटक बंद रहने से वाहन चालक नाराजगी जताने लगे तो गेट खोल दिए गए, जबकि इस बीच टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पहुंच गई। क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने से फाटक बंद नहीं हो सके, जिससे करीब 20 मिनट तक त्रिवेणी एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। फाटक बंद होने पर ट्रेन रवाना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.