सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी । जिले में संचालित मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली में मंगलवार को शहर का भीषण जाम दर्जनों परीक्षार्थियों पर भारी पड़ गया। कारगिल चौक, कॉलेज रोड, अस्पताल रोड व गांधी चौक समेत प्रमुख मार्गों पर जाम के कारण लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक रेंगता रहा और कई छात्र-छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके। प्रशासन ने परीक्षा अवधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखी। जाम के कारण कई परीक्षार्थियों को बीच रास्ते में उतरकर पैदल केंद्र की ओर भागते देखा गया। 10 फीट गेट फांदकर अंदर पहुंचीं छात्राएं: शहर के श्री लक्ष्मी किशोरी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद गेट बंद कर दिया गया। देर से पहुंचीं कुछ छात्राओं को प्रवेश नहीं मिला। ऐसे में परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.