आरा, फरवरी 23 -- -प्रभावी गश्ती से ही सड़क लूट और चोरी की घटनाओं लग सकती है रोक पीरो, संवाद सूत्र प्रभावी गश्ती के जरिए अपराध नियंत्रण के सिलसिले में पीरो पहुंचे शाहाबाद संभाग के डीआईजी सत्यप्रकाश ने पीरो थाने का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी सत्यप्रकाश को पीरो थाने में अफसरों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। निरीक्षण के दौरान थाने में लगी कांडवार तख्ती और थाने की संपत्ति का अवलोकन किया। इस क्रम में पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता को जाम से निपटने और अपराध नियंत्रण को लेकर कार्य योजना बनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यालय से पुलिस बल की व्यवस्था मांगे जाने पर की जायेगी। लंबित कांडों का निष्पादन करने के साथ - साथ निष्पादन में आ रही परेशानी का समाधान करने का तरीका बताया। जाम की व्यवस्था से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.