गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र में पुलिस-प्रशासन, सांसद प्रतिनिधि, व्यापारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक हुई। इसमें खास तौर पर आंबेडकर रोड और अन्य व्यस्त मार्गों पर लगने वाले जाम के कारणों और उनके समाधान पर मंथन किया गया। बैठक में लोगों ने बताया कि आंबेडकर रोड शहर की जीवन रेखा मानी जाती है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई पर्याप्त होने के बावजूद दुकान और शोरूम के बाहर अतिक्रमण, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहन, अस्थायी ठेले और ई-रिक्शा व ऑटो की अनियंत्रित आवाजाही के कारण यातायात बाधित हो जाता है। दिन के समय तो जाम लगता ही है, शाम होते-होते स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोगों को कुछ सौ मीटर की दूरी...