दरभंगा, फरवरी 5 -- बेनीपुर। अनुमंडलीय शहर के तीन इंटर परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1739 में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसडीएम मनीष कुमार झा ने सरकारी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अनुमंडलीय सरकारी डिग्री कॉलेज लक्ष्मणपुर में सड़क जाम रहने से परीक्षार्थी को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एसएच-56 धरौड़ा-बेनीपुर एवं बहेड़ा-झंझारपुर मुख्य मार्ग डिग्री कॉलेज जाने वाले पथ पर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों से जाम लग जाता है। परीक्षार्थियों को पैदल परीक्षा केंद्र पर जाने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...