गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जगह जगह लग रहे जाम से परीक्षार्थियों को हो रही है परेशानी की समस्या पर शुक्रवार को अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी डॉ बिमल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने बताया कि जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षा पूरे राज्य में चल रही है। जिले के 13 प्रखंडों के अलावा शहरी क्षेत्रों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिस कारण विद्यार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें परीक्षा में प्रवेश और परीक्षा लिखने में असुविधा उत्पन्न हो सकती है। गिरिडीह शहरी क्षेत्र पचम्बा से टावर चौक तक हो रहे सड़क निर्माण के कारण विद्यार्थियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है और घंटों-घंटों तक ट्रैफिफ जाम में फंसने के कारण विद्यार्थियों क...