अररिया, मार्च 28 -- एसडीओ व डीएसपी ने शहर के मुख्य मार्गो का किया निरीक्षण ईद के मौके पर चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती फारबिसगंज, एक संवाददाता। ईद को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ एवं शहर में जगह-जगह होनी वाली जाम की समस्या के निदान को लेकर फारबिसगंज की एसडीओ शैलजा पांडे, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने शहर के मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया। एवं कनीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अधिकारियों ने सदर रोड़, अस्पताल रोड स्थित मुख्य स्थानों को निरीक्षण के उपरांत जाम की समस्या से निदान को लेकर मुख्य चौक चौराहों, मॉल आदि स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की बात कही। इस मौके पर समाजसेवी वाहिद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.