गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता गांधी सेतु और पटना बाइपास पर लगातार लग रहे जाम की वजह से गोपालगंज से पटना आने-जाने वाली बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। बुधवार सुबह राज्य परिवहन की कोई भी बस पटना नहीं जा सकी। सुबह 5 बजे तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे। उन्होंने कॉल किया, मगर बस चालक व कंडक्टर का फोन स्विच ऑफ या नॉट रिचेबल था। बाद में कुछ बस चालकों ने बताया कि महम्मदपुर के रास्ते आने वाली बसें जो पहले 5 घंटे में गोपालगंज पहुंच जाती थीं, अब उन्हें 8-9 घंटे समय लग रहा है। सीवान होकर आने वाली बसों को गोपालगंज पहुंचने में 12 घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। कल दोपहर की बस अहले सुबह पहुंची है। मौनी अमावस की वजह से सोनपुर से ही आवागमन बाधित है। इसलिए आज कोई बस नहीं जा रही है। बढ़ी यात्रियों की परेशानी रोजाना सुबह गोपालगंज से राज्य ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.