अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शहर का प्रमुख सासनी गेट चौराहा भी अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बच नहीं सका है। चौराहे के चारो तरफ दुकाने बनी हुई हैं। हर दुकान के आगे लाइन से दो पहिया वाहन खड़े होते हैं। इसके अलावा चौराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इसके चलते चौराहे से जुड़े रास्तों पर जाम की स्थिति बनती है। सासनी गेट चौराहे पर सबसे ज्यादा आगरा रोड और मथुरा रोड से आने वाले यातायात आता है। करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन इस चौराहे से निकलते हैं। बुधवार को चौराहे की पड़ताल की तो कई अवरोध नजर आए। पहले तो खिरनी गेट से सासनी गेट चौराहे पहुंचना ही मुश्किल था। रास्ते में जाम मिला। वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। चौराहे से पहले ही एक नर्सिंगहोम के बाहर बाइकें पार्किंग की तरह लगी हुईं थीं। बाइकों के साथ कारें भी शामिल...