समस्तीपुर, जून 19 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना वार्ड 11 में गुरुवार की सुबह जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ पर चढ़े एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलो पासवान के पुत्र संतोष पासवान (28) के रूप में की गई। सदर अस्पताल पर मौजूद मृतक के भाई रौशन पासवान ने बताया कि संतोष गांव के ही कुछ युवकों के साथ हरिशंकरी हाई स्कूल के पीछे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान पेड़ की एक डाली टूट गई और वह सीधा नीचे गिर गया। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी मिलकर संतोष को मोरदीवा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि संतोष के तीन छोटे-छोटे बच्चे है, वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद से ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.