शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- शाहजहांपुर। युवक ने खेत पर जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी होने पर युवक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के पिड़रिया गांव निवासी धनवीर की उम्र तकरीबन 32 साल थी। उसने शनिवार रात गांव के बाहर जामुन के पेड़ से मफलर से फंदा जगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देर रात खेत की रखबाली को गए ग्रामीणों के जरिए धनवीर की मौत की जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई। इसके बाद सभी दौड़कर मौके पर गए और धनवीर की लटकी लाश देख सहम गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि धनवीर की शादी करीब10 वर्ष पूर्व कामिनी से हुई थी। घर पर किसी बात की कोई दिक्कत नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। कोई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.