अररिया, जून 22 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में शनिवार को जामुन के पेड़ से गिरकर एक दस वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक किशोर की पहचान सुहागपुर निवासी चंदन कुमार साह के बेटे सत्यम कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले पेड़ से गिरने के बाद गंभीर अवस्था में सत्यम को उनके परिजनों ने पलासी सीएचसी लाया। जहां मौजूद प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मधु देवी बेसुध होकर गिर पड़ी। मृतक के पिता चंदन कुमार साह का भी रो रोकर बुरा हाल था। सत्यम की मां मधु देवी रह रहकर बेहोश हो जाती थी। होश आते ही सत्यम कहकर बिलख पड़ती थी। मृतक की दादी व परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को सत्यम जामुन चुनने गया था। सूचना मिली कि उनका पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.