नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू करने की घोषणा की है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने गुरुवार को 145 पन्नों का प्रॉस्पेक्टस लांच करने के साथ दाखिले के संबंध में जानकारी दी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने इस शैक्षणिक वर्ष से अकादमिक उत्कृष्टता और कौशल विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से 14 नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। विदेशी और एनआरआई छात्रों को आकर्षित करने के लिए विश्वविद्यालय ने सार्क देशों के आवेदकों के लिए फीस कम कर दी है। साथ ही यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के तहत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भी विदेशी और एनआरआई कोटे के लिए फीस कम कर दी है। बीडीएस कार्यक्रम (जो एनईईटी के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देता है) में दो सीटें विदेशी छात्रों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.