नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) की एक डे-स्कॉलर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। विश्वविद्यालय ने कहा कि जामिया नगर पुलिस स्टेशन को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रशासन के अनुसार, छात्रा की शिकायत पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी इस समय पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है। जेएमआई के सुरक्षा सलाहकार और चीफ प्रॉक्टर पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं और इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ शीघ्र और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जामिया की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रो. साइमा सईद ने कहा कि छात्रा के विभाग के शिक्षक भी उसे काउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.