नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की एक परीक्षा में पूछे गए विवादास्पद सवाल को लेकर बवाल मच गया है, जिसके बाद उस सवाल को पेपर में पूछने वाले एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। यह सवाल बीए (ऑनर्स) सोशल वर्क के पहले सेमेस्टर की परीक्षा में पूछा गया था। यह सवाल सोशल प्रॉब्लम्स इन इंडिया (भारत में सामाजिक समस्याएं) विषय के पेपर में पूछा गया था, जिसके बाद विश्व विद्यालय ने अपने सोशल वर्क विभाग के एक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। रविवार को हुए इस पेपर में विवादास्पद सवाल देकर पूछा गया था कि 'भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों के उचित उदाहरण देकर चर्चा करें'। इस पेपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जमकर आलोचना होने लगी। जिसके बाद मामले को बढ़ता देख यूनिवर्सिटी ने इस मामल...