बुलंदशहर, फरवरी 1 -- मौहल्ला रिसालदारान में स्थित जामिया अरबिया बरकातुल इस्लाम में रविवार को वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हो गईं। जामिया के प्रबंधक कारी मौहम्मद शफाअत खान ने बताया कि 'हिफ्ज़' और 'नाज़रा' के अलावा उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित के विषयों में लगभग 100 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षाओं के निरीक्षण के लिए मदरसा नाफे-उल-उलूम कुराना के प्रबंधक हाफिज कारी सूफी मौहम्मद आसिफ, कारी मौहम्मद हारिस, जामा मस्जिद तिलबेगमपुर के इमाम व खतीब मुफ्ती मौहम्मद फरमान कासमी, मदरसा मदीनतुल उलूम के प्रबंधक मौलाना इकरार अहमद कासमी सिकंदराबाद के मौलाना मौहम्मद निजामुद्दीन कासमी, मौलाना मौहम्मद उन्नाब कासमी और मास्टर मकसूद जालिब विशेष रूप से पधारे। उन्होंने छात्रों की परीक्षा ली और उनकी योग्यता को परखा। मदरसे के शिक्षा निदेशक (...