नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी राजनीति विज्ञान विभाग के एक सहायक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। जामिया प्रशासन ने महिला की शिकायत पर शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद त्वरित निर्णय लेते हुए यह कदम उठाया है। जामिया प्रशासन ने जारी बयान में कहा है कि संस्थान महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति का पालन करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी स्थायी संकाय सदस्य नहीं है, उसे अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था। यौन हमले की घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी और यह पूरी तरह से व्यक्तिगत और निजी मामला है। अतः जामिया मिल्लिया इस्लामिया का इस कथित घटना से कोई संबंध नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.