सहारनपुर, फरवरी 5 -- जामिया तिब्बिया कालेज में बुधवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। संस्था सचिव डा. अनवर सईद व प्रशासनिक अधिकारी डा. अख्तर सईद ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा एवं फीता काट खेल सप्ताह का उद्घाटन किया। इस दौरान चिकित्सिय विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से खेलों की महत्ता को बताया। जामिया तिब्बिया प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में डा. अनवर सईद ने कहा कि स्वस्थ जीवन में खेलों का अत्यंत महत्व है। छात्रों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी रूचि दिखानी चाहिए। कहा कि अब खेलों में रोजगार के अवसर भी तलाशे जा सकते है। डा. अनवर ने यह भी बताया कि आयुष विभाग द्वारा 12 फरवरी को मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खां के जन्मदिन को यूनानी डे घोषित किया गया है। संस्था में इस दिन आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांफ्रेस और जामिया तिब्बिया के सौजन्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.