नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। डॉ एम ए अंसारी ऑडिटोरियम के प्रांगण में कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समावेशन और सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया 'सबके लिए और सबके द्वारा' के सिद्धांत पर खड़ा संस्थान है, जहां शिक्षण, गैर-शिक्षण और प्रशासनिक कर्मियों का सामूहिक योगदान इसकी पहचान है। कुलपति ने कहा कि सभी मौलिक अधिकार, चाहे वह समानता का अधिकार हो या स्वतंत्रता और शोषण से संरक...