दुमका, फरवरी 22 -- जामा। प्रतिनिधि जामा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव में बीते मंगलवार शाम को 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में जामा थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका की मां गेणो देवी के लिखित आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवती के साथ प्रेम प्रसंग के नाम पर शादी का झांसा देकर बार बार शारीरिक शोषण किया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से पूर्व आरोपियों द्वारा युवती पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। मामले में प्रेमी सोहन यादव, साथी ललन यादव एवं प्रेमी के जीजा संजीत वैध को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.