दुमका, दिसम्बर 31 -- मसलिया, प्रतिनिधि। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग दुमका के तहत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को रांगा पंचायत भवन सभागार में लाभुकों का सत्यापन सह सामाजिक अंकेक्षण हेतु एक शिबिर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों की आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मतदाता पहचान पत्र उपस्थित कर्मियों द्वारा जमा ली गई। वहीं लाभुकों को आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपस्थिति में सत्यापित की गई। इस मौके पर कुल 232 लाभुकों का सत्यापित की गई। जिसमें बृद्धा पेंशन 182, दिव्यांग 04, विधवा पेंशन 46 लाभुकों का कागजात की सत्यापित की गई। मौके पर बीआरपी बृंदावन मोहली, कृष्ण कुमार धीवर, पायली मुखर्जी, सेविका सरिता देवी, अजनु राय, इति घांटी, पनसुरी पंवरिया, नीलमणि मुर्मु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.