दुमका, दिसम्बर 31 -- जामा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार जामा में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी, तेज और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से बड़ी पहल की गई। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच 4जी ई-पोश मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गिरेंद्र कुमार के द्वारा 4जी ई-पोश मशीन वितरण की औपचारिक शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जामा क्षेत्र के 111 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को 4जी मशीन प्रदान की गई। मौके पर रांची से आए टेक्निकल विशेषज्ञ कुलदीप मंडल, विवेक राज, रितेश राज के द्वारा दुकानदारों को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें मुख्य रूप से कंम्पयूटर ऑपरेटर सतीश कुमार, जनवितरण प्रणाली दुकानदार राम कुमार जायसवाल, नरेंद्र खिरहर, सुरेश खिरहर, नेपाल साह, होपना मुर्मू...