पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के छहमुहान स्थित जामा मस्जिद में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी हज कमेटी के पलामू प्रभारी हाजी सैय्यद शमीम अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य हज कमेटी के निर्देश के आलोक में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है प्रशिक्षक चतरा के अबू दरदा, हाजी नसीम व हाजी हाशिम अंसारी हजयात्रियों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। हज यात्रियों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इस वर्ष पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 30 लोगों को हज यात्रा करने मक्का मदीना जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...