बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों लोगों की मौजूदगी में नए शहर काजी की ताजपोशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व शहर काजी मौलाना जैनुल आबेदीन के तीसरे बेटे मौलाना ओसामा को सर्वसम्मति से शहर काजी चुना गया। धर्मगुरुओं और उलेमा-ए-कराम ने पारंपरिक तरीके से मौलाना ओसामा को पगड़ी पहनाकर उन्हें शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और सभी ने नए शहर काजी को मुबारकबाद दी। ज्ञात हो कि हाल ही में पूर्व शहर काजी मौलाना ज़ैनुल आबेदीन के इंतकाल के बाद यह पद रिक्त हो गया था। समुदाय के वरिष्ठ लोगों और धर्मगुरुओं की बैठक के बाद सर्वसम्मति से मौलाना ओसामा के नाम पर सहमति बनी। अपने संबोधन में मौलाना ओसामा ने कहा कि वह अपने पिता की परंपराओं पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.