संभल, मार्च 6 -- शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद को लेकर बुधवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चंदौसी की अदालत में सुनवाई हुई, लेकिन मस्जिद पक्ष ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया। अब मस्जिद पक्ष 28 अप्रैल को अपना पक्ष रखेगा। बुधवार को हुई सुनवाई में मस्जिद पक्ष को अपना जवाब दाखिल करना था, लेकिन उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। ऐसे में स्थानीय अदालत में फिलहाल जवाब दाखिल नहीं किया गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दौरान न्यायालय के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने 19 नवंबर, 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा जिला न्यायालय स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया था। इसी दिन कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.