हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 31 -- बिहार के औरंगाबाद में जामा मस्जिद के पास एक केमिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात में हुई इस वारदत से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। वह मेडिकल दुकान चलाता था। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया है। दूसरी ओर, घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान पथराव हुआ और उसकी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा नवाडीह मोड़ स्थित मृतक के घर पर भी कई थानों की पुलिस पहुंच गई। शनिवार सुबह भी यहां पुलिस बल की मौजूदगी रही। दिनभर हंगामा और विरोध चला रहा। औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.