सासाराम, मार्च 28 -- नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद की उदासीनता के कारण कूड़े की ढेर पर बैठ रोजेदारों ने रमजान महीने में अलविदा नमाज पढ़ी। इसे लेकर कमेटी समेत अकीदतमंदों में नाराजगी व्याप्त है। कहा कि नगर परिषद क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के पास डंप किए गए कचरे को हटाने के लिए कई बार सूचना दी गई। लेकिन, उसे नहीं हटाया गया। ऐसे में कूड़े पर ही कालीन बिछाकर लोगों ने नमाज अदा किया। अंजुमान इस्लामिया कमेटी सचिव शाहिद अनवर ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज अदा करने के मद्देनजर 24 मार्च को ही नगर परिषद को लिखित सूचना दी गई थी कि मस्जिद के पास डंप कचरे को हटाया जाए। कहा आवेदन देने के चौथे दिन शुक्रवार को नमाज पढ़ने से एक घंटा पूर्व कुछ कर्मी पहुंचे व आनन-फानन में कचरे को उसी स्थान पर फैलाकर चले गए। जिसकी वजह से कचरे से बदबू निकल रही है। बताया कि रोजेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.