संभल, मार्च 17 -- संभल। लंबी जद्दोजहद के बाद जामा मस्जिद में रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की देखरेख में शुरू हुआ रंगाई-पुताई का काम तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन रंगाई का काम 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। अभी दो दिन शेष हैं, जिनमें समय से रंगाई का कार्य हो जाएगा। रंगाई के साथ मस्जिद पर लाइटिंग का काम भी किया जा रहा है। लाइटिंग होने से मस्जिद सतरंगी रोशनी से झिलमिला उठी है। रमजान शुरू होने से पहले जामा मस्जिद कमेटी ने एएसआई से रंगाई और लाइटिंग की अनुमति मांगी थी लेकिन एएसआई ने यह कहते हुए रंगाई कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि इस समय रंगाई-पुताई की आवश्यकता नहीं है। कमेटी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने एएसआई से मस्जिद का सर्वे कराने के बाद बाहरी दीवारों की रंगाई कराने की अनुमति दी। रविवार को मस्जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.