दुमका, फरवरी 11 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा पालोजोरी मुख्य पथ पर कोल्हुवा पुल के समीप मंगलवार दोपहर को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में सवार ड्राइवर और खलासी आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था, जिसके कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पश्चिम बंगाल का है। वहीं ट्रक के बाहरी हिस्से पर जले हुए कोयले के टुकड़े जैसे पदार्थ नजर आए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ट्रक किसी...