दुमका, फरवरी 15 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना अंतर्गत भुटोकोड़िया पंचायत के पिपरा गांव में शनिवार को आग लगने से गोणु सोरेन एवं बोड़ो सोरेन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले गोणु सोरेन के घर में आग लगी, जो पास में सटे होने के कारण देखते ही देखते बोड़ो सोरेन के घर तक फैल गई। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है, घरवाले भी स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहे हैं। आग लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत जामा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को संपर्क किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद बोड़ो सोरेन की बहू प्रमिला हांसदा आग देखकर हताश होकर बेहोश ...