दुमका, फरवरी 10 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा चौक स्थित सामुदायिक शौचालय वर्षों से देख रेख के अभाव में बंद और बेकार पड़ा हुआ है। जिससे यात्रियों, राहगीरों एवं स्थानीय दुकानदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि जामा चौक जैसे प्रमुख व व्यस्त स्थान पर इस सामुदायिक शौचालय के अलावा कोई दूसरा शौचालय उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं दुकानदारों को भी मजबूरी में असुविधा झेलनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन एवं क्षेत्र के विधायक से मांग की है कि जामा चौक पर जल्द एक बेहतर शौचालय का निर्माण कराया जाए और वर्षों से बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को मरम्मत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.