सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखड के जामपानी पल्ली में रविवार को धूमधाम से आशा के तीर्थयात्री जुबली वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पल्ली वासियों द्वारा उर्सूलाईन कॉन्वेंट गेट से और एनएच 143 मिशन चौक से मोमबत्ती जलाकर रोजरी माला बिनती करते हुए चर्च परिसर तक पंक्तिबद्ध जाते हुए प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात पल्ली पुरोहित फा गाब्रिएल डुंगडुंग सहायक पुरोहित फा संदीप कुमार खेस्स के द्वारा नवनिर्मित क्रूस की आशीष श्रद्धा पूर्वक करते हुए मिस्सा पूजा सम्पन्न कराया। पल्ली के स्थानीय शांति कॉलोनी, कुसुमटोली, बैरटोली कोयर ग्रुप ने अपने मधुर गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाते हुए संचालन किया। मौके पर काफी संख्या में मसीही समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। मौके पर सभी मंडलियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके...