किशनगंज, जनवरी 12 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। कुर्लिकोट थाना क्षेत्र के जामनीगुड़ी मस्जिद में शनिवार सुबह हुई चोरी का मामला मात्र 12 घंटों में उद्घाटित करते हुए पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का सारा सामान भी बरामद हो गया। पांचों आरोपी स्थानीय हैं, लेकिन अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया।पकड़े गए आरोपियों में जामनीगुड़ी के मंजर (24) व मो. शाहबाज (25), सियालडांगा के रहीम शेख (26), गुलशनभीठा के जुनैद (31) तथा भैंसलोटी के मनेर सिंह शामिल हैं। उनके कब्जे से मोटर, लोहे का सरिया, लोहे का रिंग सहित अन्य सामान बरामद हुआ। मस्जिद समिति की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।सीसीटीवी न होने पर भी पुलिस की मुस्तैदी थानाध्यक्ष ने बताया कि मस्जिद में सीसीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.