साहिबगंज, दिसम्बर 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत जामनगर साप्ताहिक हाट से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी हो गई है। मामले को लेकर नारायणपुर निवासी मो. शाहबाज ने बताया कि मंगलवार की शाम जामनगर साप्ताहिक हाट परिसर में बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया था। खरीदारी करने के बाद वापस लौट कर आया तो देखा कि बाइक गायब है। काफी खोजबीन करने के बावजूद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। तब मो शाहबाज ने पुलिस से चोरी की घटना की शिकायत की। मामले को लेकर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि अज्ञात चोरों का विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...