गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा गांव में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 27 दिन पूर्व हुए चोरी के इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन में चोरी के मामले के उद्भेदन होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2025 को डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा गांव के एक घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ डुमरी की अगुवाई में एक एसआइटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के संथालडीह थाना क्षेत्र के परबहाल गांव निवासी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.