जामताड़ा, जनवरी 28 -- जामताड़ा व मिहिजाम नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दौरान 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू जामताड़ा,प्रतिनिधि। आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 29 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक चलेगा। प्रशासन ने निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से 100 मीटर की परिधि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे और चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग-ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए नामांकन पत्र उप निर्वाचन पदाधिकारी/अपर समाहर्त्ता के कक्ष में जमा किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान जुलूस, रैली या वाहन के साथ प्रवेश से विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.