जामताड़ा, फरवरी 24 -- जामताड़ा में 61.45% व मिहिजाम में 60.14% मतदान, बैलेट पेपर में बंद हुआ 134 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट पेपर से मतदान में दिखा उत्साह, दिव्यांग व महिलाओं की मजबूत भागीदारी -बैलेट पेपर के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान। -जामताड़ा में संध्या 5:00 बजे तक 61.45% और मिहिजाम में 60.14% वोटिंग। -कुल 134 प्रत्याशियों का फैसला मतपेटी में कैद -दिव्यांग मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी, 94% से अधिक मतदान। -महिला व प्रथम मतदाताओं में खास उत्साह। -कई बूथों पर शाम के बाद तक चली वोटिंग। -कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कहीं से अप्रिय घटना नहीं। -मतगणना 27 फरवरी को जामताड़ा, प्रतिनिधि। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के तहत सोमवार को जामताड़ा और मिहिजाम क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन और पुल...