जामताड़ा, फरवरी 2 -- जामताड़ा में साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जामताड़ा,प्रतिनिधि। साइबर अपराध के लिए देशभर में चर्चित रहे जामताड़ा जिले में अब साइबर ठगी पर सख्ती से नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। निगरानी से लेकर कार्रवाई तक हर स्तर पर कड़ाई बरती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में जिले के सभी बैंक अधिकारियों, ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों और एटीएम प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने की। मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में साइबर ठगी के मामलों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। यदि समय रहते प्रभावी और समन्वित कदम नहीं उठाए गए तो इसके गंभीर द...