जामताड़ा, सितम्बर 10 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। दक्षिणबहाल में क्षतिग्रस्त पुल के पास मंगलवार आधी रात को अनाधिकृत डायवर्सन पर बड़ा हादसा हो गया। पांच सवारियों वाली वैगनार कार तेज बहाव में बह गई। चार को सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन डीटीओ कार्यालय के पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर दीप प्रकाश सिन्हा अब तक लापता हो गया। बुधवार की सुबह से ही जामताड़ा थाना की पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी। दोपहर करीब 2:00 बजे जामताड़ा व बिंदापाथर थाना की सीमा पर बांसनली के समीप युवक के शव पर ट्रैक्टर वालों की नजर पड़ी। उसके बाद ट्रैक्टर वाले ने ही पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक हजारीबाग का रहने वाला है। वह साल 2022 तक डीटीओ आफिस जामताड़ा में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.