जामताड़ा, फरवरी 22 -- झारखंड के जामताड़ा में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत धरमपुर मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब 8 बजे सादे रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने युवक फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे फुरकान अंसारी धरमपुर मोड़ स्थित चाय दुकान पर पहुंचा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।एक शख्स कर रहा था रेकी परिजनों के अनुसार हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि सभी नकाबपोश थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पहुंचने के दौरान कोई व्यक्ति उसकी रेकी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.