जामताड़ा, दिसम्बर 18 -- जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष: लिफाफों के गणित में बंद फैसला, रांची में खुलेगा सियासी राज जामताड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा संगठन महापर्व के तहत जामताड़ा जिलाध्यक्ष चयन की रायशुमारी अब औपचारिक रूप से संपन्न हो चुकी है। दो दिनों तक चली इस प्रक्रिया के बाद जिले की राजनीति की धड़कनें रांची की ओर टिक गई हैं। बुधूडीह स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दो दिनों तक रायशुमारी की प्रक्रिया चली। रायशुमारी बंद कमरे में एक-एक कर की गई। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता एवं पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने पार्टी के अपेक्षित संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मंतव्य लिया। प्रत्येक अपेक्षित सदस्य से तीन-तीन दावेदारों के नाम बंद लिफाफे में लिए गए हैं। जिनके आधार पर प्रदेश नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। इस संबंध में पूर्व विधायक भानू प्रताप शाह...