जामताड़ा, फरवरी 2 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत जामताड़ा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को तीन महिला प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पर्चे दाखिल किए। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की बबीता झा तथा लवली दुबे ने विधिवत रूप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। समाहरणालय परिसर में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.