जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित त्रीदिवसीय कैंप का रविवार को आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में समापन हुआ। यह कैंप 13 फरवरी से चल रहा था। इन तीन दिनों के कैंप में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया, बोलिंग, बैटिंग, कैचिंग, फील्डिंग प्रैक्टिस के साथ-साथ फिजिकल पर भी पूरा ध्यान दिया गया । खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं, जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ की अंडर 23 की टीम दिनांक 16 फरवरी को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर- 23 प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दुमका रवाना होगी । बताते चले की जामताड़ा ग्रुप सी में है। जहां इन्हें तीन मैच खेलना है। जिसमें पहला मैच सरायकेला खरसावां से 17 फरवरी को खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मैच 21 फरवरी को दुमका के साथ खेला जाएगा एवं तीसरा और लिग का अंतिम मैच 22 फरवरी क...