जामताड़ा, नवम्बर 26 -- जामताड़ा कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा कॉलेज में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार ने की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज की सेवा का यह सबसे श्रेष्ठ कार्य है। मौके पर मोहम्मद रिजवान, अंजू मुर्मू, समीर झा, कुणाल सिंह, माथुर महतो, अनिकेत शर्मा सक्रिय रूप से मौजूद रहे। फोटो जामताड़ा 07: शिविर में रक्तदान करते लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...