जामताड़ा, जनवरी 4 -- जामताड़ा प्रतिनिधि। जामताड़ा कॉलेज प्रांगण में रविवार को दिसोम सोहराय पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान माझी बाबा द्वारा सुबह गोट पूजा का आयोजन हुआ। वही उसके बाद आदिवासी छात्र-छात्राओं ने शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर स्थित आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सरदार सुमनअर्पित की। उसके बाद कॉलेज प्रांगण में सोहराय नृत्य कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सोहराय नृत्य किया। मौके पर मंदार तथा ढोल के गंज के बीच आदिवासी गीत बजने से पूरा माहौल सोहराय मय हो गया। जानकारी के अनुसार सोहराय कार्यक्रम में दुमका सांसद नलिन सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तथा अन्य लोग शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.